रितेश गुप्ता, थांदला
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान श्री काशी विश्वनाथ भव्य शाही सवारी स्थानीय काशी विश्वनाथ मन्दिर पर भगवान का अभिषेक ओर आरती के पश्चात दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। इस शाही सवारी में का केंद्र्र ध्वज वाहक, ढोल-ताश, शाही बैंड, कड़ा बीम तोप, अखाड़े के प्रदर्शन के साथ मलखम ग्रुप एवं फूल तोप, डीजे पर भजन गीतों के साथ, लोकनृत्य, उज्जैन की झांझ ग्रुप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भव्य रथ पर काशी विश्वनाथ की शाही सवारी में सभी शिव भक्त घर आंगन में पूजन दर्शन स्वागत कर सवारी में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील तिलक ग्रुप व युवा रामायण मंडल ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *