फिरोज खान, ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया अलीराजपुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा के पूर्व व्यवस्थाएं देखने अलीराजपुर आए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक एमडी जोशी ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि दीपक बावरिया 11 अगस्त की रात 10 बजे अलीराजपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करने के पश्चात 12 अगस्त को सुबह 11 बजे अलीराजपुर जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1 बजे वे जोबट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा होगी तथा 3 बजे वे अलीराजपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुती दी स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में लीडर्स डे मनाया