पियुष चन्देल अलीराजपुर अलीराजपुर नगर में संचालित वनदेव इंटेलिजेंस स्कूल, लखनकोट में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्कूल के सभी बच्चें आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा के साथ स्कूल में उपस्थित हुए तथा विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ | आदिवासी संस्कृति पर कु. प्रज्ञा गुप्ता एवं प्रियंका चौहान ने भाषण दिया साथ ही पारंपरिक व रंगीन वेशभूषा में स्कूल के बच्चों ने आदिवासी लोकनृत्य पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी तथा सभी बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित हुये। इस मोंके पर विद्यालय के शिक्षक गौरव राठौर एवं शाहिस्ता खान द्वारा आदिवासी संस्कृति पर प्रेरक भाषण दिया तथा सार्थक, यशराज, विश्वास व अन्य बच्चों ने भी गीत एवं पोयम सुना कर बच्चों का मनोरंजन किया | कार्यक्रम का संचालन अरुण वाणी ने किया तथा आभार कर्णीका शर्मा ने माना| विघालय प्रभारी अर्चना वाणी ने आदिवासी संस्कृति की महानता बताई एवं समृद्घी की कामना करते हुए सभी पालकों एवं बच्चों को विश्व आदीवासी दिवस की बधाई दी एवं अंत मे मिठाई बांटकर कार्यक्रम का समापन हुआ । Post navigation सैनिक सम्मान समारोह को लेकर बैठक सम्पन्न कांग्रेस के मप्र प्रभारी दीपक बावरिया अलीराजपुर जिले के दौरे पर, यह होगा पूरा कार्यक्रम