पियुष चन्देल अलीराजपुर

अलीराजपुर के स्थानीय दशहरा मैदान स्थित संस्था स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में शुक्रवार को लीडर्स डे मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्य समीर कुलकर्णी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव  राजेश राठौर एवं जगदीश गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था सचिव राठौर ने भारत की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले महान लीडर्स के व्यक्तित्व पर उदबोधन दिया व श्री गुप्ता के द्वारा भी लीडर्स सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे विद्यार्थी लीडर्स के जीवन से प्रभावित होकर अपने जीवन में उनके गुणों को ला सके।कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 2 री तक के विद्यार्थी भिन्न भिन्न प्रकार के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अन्य लीडर्स की ड्रेस में विद्यालय आए। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा भारत की स्वतंत्रता में लीडर्स के योगदान का महत्व बताया गया।कार्यक्रम का संचालन  सन्नो कुमारी के द्वारा किया गया तथा आभार  प्रियंका जोशी ने माना। उक्त कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रभारी वर्षा उपाध्याय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *