फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर बारिश ने गुणवत्ताविहीन बनी सडक़ों की पोल खोलकर रख दी है। उदयगढ़ से आजाद नगर सडक़ मार्ग की खस्ताहालत के कारण आज छह घंटे आवागमन अवरूद्ध रहा। उदयगढ से आजाद नगर सडक़ मार्ग मे जगह जगह गड्ढे हो चुके हैं। साथ ही दोनो तरफ की साइड पट्टी की हालत भी दयनीय है, जिसके चलते आज ग्राम मेड़ा व माथना सडक़ मार्ग के बीच एक सहकारी समिति की दुकान पर राशन लेकर जा रहा ट्रक साइड पट्टी के कारण नीचे उतर गया कुछ ही दूरी पर उदयगढ की ओर से आजाद नगर आ रहा गैस से भरा ट्राला भी साइड पट्टी के कारण सडक़ से नीचे उतर गया जिसके चलते उदयगढ से आजाद नगर सडक़ मार्ग छह घंटे अवरूद्ध रहा, जिसके चलते बड़ी करेटी सडक़ मार्ग से उदयगढ़ व आजाद नगर तक पहुंचे। Post navigation हाइवे अग्निकांड ने खोली जिले की नगरीय संस्थाओं की कैमिकल से निपटने की तैयारीयों की पोल ; इस खबर मे जानिए कल कैसै मजबूर थी दमकल गाड़ियां पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर एसपी जैन ने किया पौधारोपण