रितेश गुप्ता, थांदला थांदला के विनय अशोक शर्मा ने मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर रैकिंग बैटमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल का खिताब अपने नाम किया। राऊ के मेडिकेप्स इंटरनेशनल स्कूल में बालक अंडर 15 आयु वर्ग में फाइनल मैच में विनय शर्मा ने गोपीचन्द अकादमी के बालक अक्षय पंचाल व ग्वालियर के अनुज काले को 22, 24, 21, 11, 21, 17 से शिकस्त दी तथा फाइनल का खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण में अतिथि पलाश भोमर, गोपाल अग्रवाल व अनिल चोगले ने पुरस्कार प्रदान किया। विनय शर्मा ने झाबुआ जिले का नाम रोशन करने पर कलेक्टर आशीष सक्सेना ने फूलमाला से स्वागत किया। Post navigation भाजपा के बूथ स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, लिया विस चुनाव में मतदान केन्द्र पर दृढ़ता के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प खड़े ट्रक से चोरों ने चुराई बैटरी व अन्य सामान