गगन पंचाल, कल्याणपुरा नगर में करीब 15से भी ज्यादा जगह चाहे वो नया बस स्टैंड हो या गुजरी बाजार हो या नगर के बीचों बीच पेटलावद रोड पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास बिना किसी डर फर्जी डॉक्टर अपनी दुकानें संचालित कर आमजनों की जान से खिलवाड़ करते हुए दिखाई देते है। मजे की बात तो यह है कि सभी फर्जी डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार मेडिकल स्टोर भी अपने पास खोल कर रखे है ताकि जांच दल आए तो उन्हें गुमराह आसानी से किया जा सके। नगर में एक फर्जी डॉक्टर का आलम यह है कि वह नहीं होता है तो इलाज के लिए उसका बेटा और बहू फर्जी क्लिनिक पर बैठ जाते हैं और ग्रामीणों की जान से खुलेआम खिलवाड़ करते हैं। फर्जी डॉक्टरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई का इंतजार करते करते क्षेत्रवासी थक चुके हैं लेकिन आर्थिक सद्भावना के चलते प्रशासनिक जांच दल की एक नहीं चल पा रही है। प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई भी करते हैं तो सिर्फ खानापूर्ति व रस्मअदायगी तक यह कार्रवाई सीमित रह जाती है। कल्याणपुरा में इन अवैध फर्जी डॉक्टरों के ईलाज से कई लोग अपनी जान गंवा चुके है पर पीडि़त परिवार से बिचोलियों के माध्यम से ले-देकर अपनी दुकान फिर से चलाने लग जाते है क्या प्रशासन अभी हाल ही में जिला मुख्यालय हुई मौत से कुछ सबक लेगा या आर्थिक सद्भावना बनाए रखते हुए इंसानी जिंदगी को फर्जी डॉक्टरों के हाथों बेचता रहेगा….? Post navigation मप्र कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया 2 जुलाई को झाबुआ दौरे पर मंदसौर में हुए वीभत्स कांड के विरोध में कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च