दिनेश वर्मा, झाबुआ मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया आगामी 2 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर आ रहे है। उनके साथ एआईसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक मथुरा दत्त जोशी भी होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि सांसद कांतिलाल भूरिया के साथ दीपक बावरिया और मथुरा दत्त जोशी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आये अपेक्षित पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। एक संवाद संयुक्त रुप से होगा और शेष तीन सत्र में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से आये पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। मेहता ने बताया कि सुबह 10 से 11.30 तक झाबुआ विधानसभा क्षेत्र को लेकर संवाद और व्यक्तिगत चर्चा होगी। उसके बाद 11.30 से 1 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आये पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से सामूहिक चर्चा होगी उसके बाद 1 बजे से ढाई बजे तक पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद होगा। ढाई से 4 बजे तक थादंला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम है। जिला अध्यक्ष मेहता ने बताया कि इस बैठक में एआईसीसी मेंबर, पीसीसी मेंबर, जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस,महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआइ, अजजा प्रकोष्ठ, सेवादल, जिला पंचायत सदस्य,जनपद एंव नगर पालिका अध्यक्ष-जनप्रतिनिधि यनगर परिषद अध्यक्ष एंव जनप्रतिनिधि,पूर्व विधायकगण,सरपंच,पंच, तडवी,मंडल एवं सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे । यह पूरा आयोजन झाबुआ के शहनाई गार्डन मे होगा। Post navigation दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने दुकान से चुराए हजारों रुपए एक दर्जन फर्जी क्लिनिक धड़ल्ले से संचालित, फर्जी डॉक्टर कर रहे इंसानी जिंदगी से खिलवाड़, प्रशासनिक अधिकारी मौन