हरीश राठौड़, पेटलावद. बारिश प्रारंभ हो चुकी है किसान खेतों में बोवनी प्रारंभ कर चुके है किंतु आज भी किसान बीज के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे है। रविवार को भी किसानों को कृषि विभाग के बाहर लंबी लाइन में लग कर सोयाबीन के बीज के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। किसानों का कहना है कि हम परेशान हो रहे है। इस समय हमें खेतों में होना चाहिए उस समय हम बीज के लिए लाइन में लग रहे है। विभाग के द्वारा भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। कोई जवाबदार भी नहीं है जो की किसानों की समस्या को समझ सके। किसान अजय पंवार का कहना है कि हम कई दिनों से बीज के लिए परेशान हो रहे है। बाजार में बीज महंगा मिल रहा है और कई स्थानों पर नकली भी मिल रहा है। इसलिए किसान विभाग से बीज लेना चाहता है किंतु यहां पर भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। खेतो में चल रही तैयारी- वहीं दूसरी ओर किसान खेती की तैयारी में लगे हुए है सुवापाटा में मिर्ची और टमाटर की बुवाई करने वाले किसान द्वारा ड्रीप डालकर खेत को तैयार किया जा रहा है। बुवाई के पहले ड्रीप सिस्टम डाल दिया जाएगा ताकी बारिश के बाद भी पौधों को पानी दिया जा सके। Post navigation सीईओ घनघोरिया ने ग्रामीणों को दी नसीहत, आप लोग संकल्पित हो जाए तो विकासखंड खुले में शौच मुक्त हो जाएगा क्षेत्र की पुलियाएं हुई जर्जर, जिम्मेदार विभाग को बड़े हादसे का इंतजार