राज सरतलिया, पारा गुरुवार शाम को हुई तेज बरसात के बाद क्षेत्र का किसान अब तेजी से बोवनी की तैयारी में जुटा गया है। पारा के बाजार में खरीदी के लिए हर तरफ किसान दिखाई दे रहे हैं शुक्रवार को ग्रामीण किसान खाद-बीज, दवाइयों, कृषि सामग्री के साथ प्लास्टिक की खरीदी में व्यस्त दिखाई दिए। बरसात का इंतजार किसान पिछले कई दिनों से कर रहा था और गुरुवार शाम को तेज बरसात के बाद किसान के चेहरे खिल गए है। पारा केआस पास के पूरे क्षेत्र में इस समय बोवनी के लायक बारिश हो गई है। पारा-रातीमाली के कुछ किसानों ने शुक्रवार को ही बोवनी का मुहूर्त कर दिया और बोवनी प्रारंभ कर दी। Post navigation खेत से लोट रहे युवक पर गिरी ” आकाशीय बिजली ” ; झुलसने से हुई दर्दनाक मोत 15 क्विंटल मूंगफली से लदी पिक-अप को उडऩदस्ते ने पकडक़र लगाई पैनल्टी