राजेंद्र शर्मा, दाहोद ब्यूरो चीफ दाहोद तहसील के रलयाती के पास कस्बा नदी पार के विस्तार के खुले खेत में 65 वर्षीय श्रमिक महिला को सिर में पत्थर मारकर मौत के घाट उतार देने से पूरे गांव में हाहाकार मच गया था। मिली जानकारी अनुसार दाहोद तहसील के रलयाती गांव के रामदेव मंदिर फ़लिये की निवासी की निवासी वालीबेन वरसिगभाई मिनामा कस्बा नदी पार विस्तार में आए हुए मुकेश भाई रमेश भाई माली के खेत में काम करती थी परंतु वालीबेन आज काम पर से छुट्टी लेकर घर पर ही थी। तकरीबन शाम के समय घर में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने आई थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर धारदार पत्थर से वार कर उन को मौत के घाट उतार दिया। देर शाम खेत के मालिक मुकेश माली जब अपने खेत पर आए तो उन्होंने वालीबेन की लाश खेत में पड़ी मिलने पर उन्होंने इस बात की जानकारी वाली बेन के परिजनों को करने के बाद इस घटना की। जानकारी दाहोद पुलिस को करने पर दाहोद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर इस घटना संबंधी प्राथमिक जानकारी हासिल कर पुलिस ने लाश को पीएम करने हेतु जिला सहकारी चिकित्सालय भेज आगे की कार्यवाही हाथ में ली है। Post navigation गैस सिलेंडर हुआ लीक, भीषण अग्निकांड से लाखों की क्षति मानसून की पहली बारिश का धमाकेदार आगाज से शहरवासियों में छाया उत्साह