विपुल पंचाल, झाबुआ 25 मई को झाबुआ के लक्ष्मीबाई मार्ग निवासी 14 वर्षीय बालक योगेश उर्फ सोनू पिता धर्मेन्द्र नागर के गुम होने की सूचना पुलिस कोतवाली झाबुआ में दर्ज करवाई गई। प्रकरण कायम करने के बाद अचानक गुम हुए बालक का अभी तक कोई पता नहीं चलने के बाद एसपी महेशचंद जैन ने गुमशुदा बालक योगेश का सुराग बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की। बालक योगेश उर्फ सोनू से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर एसपी महेशचंद जैन के मोबाइल नंबर 07049100442 पर दे सकते हैं। साथ ही थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 07049140295, थाना कोतवाली झाबुआ तथा कंट्रोल रूम झाबुआ के नंबर 07049140525, 07587616959 पर दे सकते हैं। Post navigation रात्रि में चोरों ने छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर चुराए 99 हजार की नकदी आशियाना में अचानक लगी आग से कुछ ही पल में गरीब ग्रामीण का सब कुछ हुआ राख