सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
अखिल भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल का आयोजन 12 से 16 जून तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होगा। उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम में सरदारपुर उत्कृष्ट विद्यालय की 5 खिलाडिय़ों का चयन हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय के खेल शिक्षक एवं फुटबॉल कोच शैलेंद्र पाल ने बताया कि अखिल भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल से जबलपुर में होगा। प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा घोषित टीम में सरदारपुर की सुनीता भाभर, ज्योति चौहान, लक्ष्मी कटारे, सरिता भाभर, सरिता निनामा का चयन हुआ है। पाल ने बताया प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। छात्राओं के चयन पर एसपी बीरेंद्रसिंह, सहायक आयुक्त बृजेश पांड, बीईओ आनंद पाठक, फुटबॉल संघ के जिला सचिव सुभाष डेविड, जिला क्रीड़ा अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल, हेमंत सुबीर, शमशेरसिंह यादव, प्रेमसिंह परिहार, ईमानुइल तिमोही आदि ने छात्राओं एवं कोच शैलेंद्र पाल को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *