रितेश गुप्ता, थांदला
स्थानीय कुशलगढ रोड स्थित साईं मंदिर का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। साईं मंदिर के 21 वें स्थापना दिवस पर साई पालकी-महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन साईंभक्त मंडल द्वारा किया गया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या को सुंदरकांड आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर प्रात: साई बाबा का महाअभिशेक किया गया। तत्पश्चात शाम 4 बजे सांई पालकी निकाली गई जिसमें युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साईं पालकी नगर में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। साईं पालकी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: साईं मंदिर पहुंची, जहां संध्या के समय महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में हजारों की सख्ंया में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया। साईंबाबा की प्रतिमा का भी पुष्पों से श्रृंगार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *