रितेश गुप्ता, थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 जून को ग्राम पंचायत बोयडी में मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में किसानों पर हुऐ बर्बरतापूर्वक अत्याचारों व गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 जून को होने वाली विशाल रैली व आमसभा की तैयारी के चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर व पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत बोयडी में 3 जून को पूर्व मंत्री व सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में आमसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेता आमसभा में शामिल होगें। किसानों के प्रति व उनके हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। किसानों की विरोधी प्रदेश सरकार की विफलताओं के चलते मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 जून को होने वाली विशाल रैली व आमसभा का की तैयारी के चलते 3 जून को ग्राम पंचायत बोयड़ी में आमसभा का आयोजन किया गया हैं। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उक्त आयोजन को लेकर अपील की गई है। कांग्रेस पार्टी के समस्त संगठन के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने दी। Post navigation मां पद्मावती नदी गहरीकरण-सौंदर्यीकरण का नप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण साईं मंदिर का 21वां स्थापना धूमधाम से मनाया, नगर में निकाली साईं पालकी