थांदला- 22 जुलाई को न्यायालय परिसर थांदला में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चैक बाउंस संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिसमें पक्षकारों को नियमानुसार कोर्ट फीस वापस की जाएगी, जिसका लाभ अधिक से अधिक पक्षकार उठाए। उक्त बात तहसील विधिक सेवा समिति, थांदला के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 हरिओम अतलसिया द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं ग्राम न्यायालय कैंप में 20 जुलाई को ग्राम सेमलपाड़ा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दी गई। श्री अतलसिया ने बताया कि ऐसे अपराध जिनमें पीड़ित महिला है, उन्हें प्रतिकर भी प्रदान किये जाने संबंधी नवीन अधिनियम लागू किया गया है। बारिश में अधिक से अधिक पौधारोपण किये जाने की अपील की गई। उपस्थित अधिवक्ता श्री पी.सी. गादिया एवंयशवंत भट्ट ने पक्षकारों से अपने मुकदमे लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की अपील की। निलेश जैन ने मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया, मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा, अधिवक्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधिक जानकारी ग्रामीणजन को दी गई। कार्यक्रम में न्यायालयीन स्टाॅफ श्री संजय शर्मा, गेंदालाल देवड़ा व धर्मेन्द्र पंचाल तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन