अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से वसीम राजा की रिपोर्ट-
कलेक्टेट सभाकक्ष में कलेक्टर शेखर वर्मा की अध्यक्षता में लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक मं उपस्थित,अपर कलेक्टर एएस डावर, जिला पंचायत सीईओ अमरसिंह बघेल, संयुक्त कलेक्टर दयाचंद पाटीदार, एसडीएम एमएल कनेल, डिप्टी कलेक्टर एफडी जाधव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि ग्राम पचायतों में कम्प्यूटर आदि इलेक्ट्रानिक सामग्री प्रदाय की गई है। विद्युत के अभाव में इन संसाधनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। समस्त ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन लगाए जाए। ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन का प्राक्कंलन प्रस्तुत करें।ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन कराया जाएं।कलेक्टल श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारी निर्देशित करते हुए कहा कि समेकित छात्रवृत्ति का शत प्रतिशत वितरण कराया जाए। समेकित छात्रवृत्ति के वितरण करने में लापरवाही न की जाए। उन्होनंे निर्देश दिए कि टीकाकरण से छूटे लोगों का चिन्हांकन किया जाए। टीकाकरण कार्य में रूचि न दिखाने मैदानी अमले की सूची तैयार करें और उनके विरूद्ध कार्रवाई करें। कलेक्टर वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद नगर में 23 जुलाई को आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले की तैयारियां के संबंध में निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करें। गत पांच वर्षो में शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराएं। मेले में लाभान्वित किए जाने वाले हितग्राहियों को आमंत्रित करें। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वालों को प्राथमिकता के साथ आंमत्रित करें। उनकी बैठक व्यवस्था पृथक से रहेगी। विभागों को शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। अन्त्योदय मेले की अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को ताकीद किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन शासकीय भवन शीघ्र पूर्ण किए जाए। जो भवन पूर्ण हो गए है उनको संबंधित विभाग को सौंपे और विभाग भवनों का उपयोग करना प्रारंभ करें, जिससे भवन सुरक्षित रहे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post