रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
लायंस क्रिकेट क्लब रायपुरिया के तत्वावधान में प्रथम ओपन टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 1 मई को नवीन ग्राउंड पुलिस थाने के पास होगा। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार समाजसेवी जीएस डामोर की ओर से 31 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार ग्राम पंचायत रायपुरिया की ओर से 15 हजार 551 रुपए, मैन ऑफ द सीरीज विजय ट्रेडर्स रायपुरिया की ओर से 2100 रुपए, मैन ऑफ द सीरीज फाइनल मंसूरी ब्रदर्स रायपुरिया 1100 रुपए, बेस्ट बेस्ट मैन टूर्नामेंट तिलक अर्थ मूवर्स रायपुरिया 1100 रुपए, बेस्ट सिक्सर टूर्नामेंट श्रीराम मेडिकल स्टोर्स रायपुरिया 1100 रुपए, बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट शिवांगी ग्राफिक्स रायपुरिया 1100 रुपए, बेस्ट कैच टूर्नामेंट अहम क्लॉथ स्टोर रायपुरिया 1100 रुपए आदि इनाम के रूप में रखे गए हैं। टूर्नामेंट में विशेष सहयोग समाजसेवी जीएस डामोर, सरपंच रायपुरिया सुखराम मेडा, महेंद्र प्रताप सिंह राठौर उपसरपंच रायपुरिया, महावीर भंडारी समाजसेवी रायपुरिया, अजमेरसिंह भूरिया, भेरुलाल पाटीदार अध्यक्ष आदिम जाति सहकारी संस्था रायपुरिया, फ्रेंड सर्कल रायपुरिया, जल सहयोग शिवम मेडिकल रायपुरिया एंट्री फीस 1100 रुपए रखी गई है तथा एलबीडब्ल्यू को छोडक़र अंतरराष्ट्रीय नियम लागू होंगे। साथ ही बॉल कमेटी द्वारा दी जाएगी। प्रत्येक मैच 8 ओवर के होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल 10 ओवर का होगा मैच का समय शाम 6 बजे से देर रात तक रहेगा कमेटी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *