थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय प्राचीन नृसिंह-ऋषभदेव मन्दिर पर परम्परागत रूप से भव्य नृसिंह प्रकटोत्सव 28 अप्रैल नृसिंह चर्तुदशी शनिवार को प्रांत: भगवान के अभिषेक के साथ प्रारम्भ होगा। नृसिंह भक्त मंडल के सचिन सोनी, डॉ सागर मित्रा, कल्लेश्वरधाम के गादीपति गिरीश धानक ने जानकरी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल को रात्रि में ग्रामीण भजन मंडली व्दारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वही 28 अप्रैल को प्रात: 9 बजे नृसिंह भगवान का अभिषेक पं. जितेन्द्र पाठक के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। सायं 4.30 बजे भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात सायं 6.30 बजे भगवान की प्रकटोत्सव महाआरती संपन्न होगी। महाआरती पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी रात्रि 10 बजे तक संपन्न होगी। नृसिंह भक्त मंडल के सवंरक्षक अशोक अरोरा ने सभी से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। Post navigation पार्षद बबेरिया ने 23 छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल कन्या माध्यमिक विद्यालय की 132 बालिकाओं को विधायक भाबर ने वितरित की नि:शुल्क साइकिल