चंद्रभान सिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान आगामी 3 मई को झाबुआ – अलीराजपुर जिले के दोरै पर आ रहे है उनके दोरै में आंशिक संशोधन हुआ है झाबुआ जिले मे अब थादंला के सुतरेटी का दोरा ओर जुड गया है काय॔क्रम तो 1 मई को जारी होगा लेकिन अभी तक तय काय॔क्रम के अनुसार मुख्यमंत्री करीब 11.10 पर पेटलावद पहुंचकर पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया के छोटे भाई के विवाह समारोह मे शामिल होंगे ओर उसके बाद वे करीब 12.10 पर थादंला के सुतरेटी पहुंचकर असंगठित क्षैत्र के पंजीकृत श्रमिकों को संबोधित करेंग यहाँ जिला स्तरीय अंत्योदय मेले की योजना पर भी प्रशासन काय॔ कर रहा है । सुतरेटी के बाद मुख्यमंत्री अलीराजपुर पहुंचेगे जहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले आयोजनों मे शिरकत करेंगे ओर फिर आजादनगर में विधायक माधोसिंह डावर की पुत्री के विवाह आशीर्वाद समारोह मे शामिल होकर लोट जायेंगे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *