अलीराजपुर लाइव डेस्क-
विज्ञान प्रसार समिति तथा चन्द्रशेखर विज्ञान पार्क के तत्वावधान में जिले में जोय फॉर लर्निंग की कडी में एक नवीन अभिनव पहल की जा रही है। 7 अप्रैल को शाम 4 बजे जिला मुख्यालय स्थित फतेह क्लब मैदान पर एरो मॉडलिंग शो का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन में एरो मॉडलिंग के विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इसमें विभिन्न प्रकार के मॉडल एरोप्लेन की उडान का प्रदर्शन होगा। बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनमें एरो मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के लिए उक्त आयोजन रखा गया है। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त आयोजन में स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकगण सहित आम नागरिकों से सहभागिता का आह्वान किया गया है। इस अनूठे आयोजन को लेकर अलीराजपुर विज्ञान प्रसार समिति तथा चन्द्रशेखर विज्ञान पार्क स्थापना में लगे सभी स्वयंसेवाकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने स्तर पर व्यापक तैयारी की है।
मॉडलिंग कार्यशाला 8 को डाइट परिसर में
8 अप्रैल को सुबह 11 बजे से डाईट परिसर अलीराजपुर में एरो मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। इसमें बच्चें अपने हाथों से ग्लाइडर बनाएंगे और उनको आकाश में उड़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *