झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- पिछले लंबे वर्षो से पानी की समस्या झेल रहे पेटलावद तहसील की रामपुरिया ग्राम पंचायत में पेयजल के लिए कुएं पर पानी भरने गई एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम की युवती अनिता तेजा निनामा कुएं पर पानी भरने गई थी की पांव फिसलने से कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बामनिया एएसआई सीएल सोलंकी मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किए चिकित्सालय भेजा गया है। Post navigation गाता कर अपने घर लौट रहे ग्रामीणों से लदा डम्पर पुल के नीचे गिरा, 19 जख्मी, एक की मौत अब लिपिक-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ाई प्रदेश सरकार की मुश्किले: 13 अप्रैल से हड़ताल शुरू