मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मेघनगर के एफसीआई गोडाउन के पीछे कुएं से एक युवक की लाश की मिली है लाश कितने दिन पुरानी है कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकाल लिया है। लाश काफी पुरानी है चेहरा क्षत विक्षत होने की वजह से पहचान नही हो पा रही है। फिलहाल झाबुआ से फोरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। मृतक के शरीर पर चेक्स वाला शर्ट तथा जींस पहने हुए है तथा पेंट की जेब से पुलिस को एक पर्स मिला है। साथ ही मोबाइल पॉवर बैंक, हेड फोन तथा रेलवे की कई टिकट मिला है। बोरीवली से दादर तथा एक हॉस्पिटल की पर्ची जिसमे छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल कालवा थाने मुंबई की मिली है जिस पर मणिकचंद्र गुप्ता लिखा हुआ है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है की उक्त शव किसका है।
जिम्मेदार बोल-
अज्ञात शव की सूचना मिलने के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। – जेआर बरडे, थाना प्रभारी                       
शरीर पर चोट के निशान नही है। मगर पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति सामने आएगी लाश में कीड़े पड़ गए है और शव से कीड़े निकल रहे है। इसलिए अभी कुछ कहना मुमकिन नही है। डॉ. आरएस मुझाल्दा, वैज्ञानिक अधिकारी झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *