ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट-—
——————————————————
लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल ने समस्त संभागीय सयुंक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग म.प्र. एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी म.प्र. को आगामी शैक्षणिक सत्र् 2018-19 में “स्कूल ओलम्पियाड” के क्रियान्वयन का आदेश जारी कर दिया है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमीनी एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचलित खेलो को बढावा देने के उद्देश्य से “स्कूल ओलम्पियाड” का क्रियान्वयन किया जायेगा। जिसका स्लोगन होगा – ” स्कूल चले, पढे और खेले हम”।आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र. नीरज दुबे ने बताया की, संकुल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नही होने से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच पाती। प्रदेश में ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाएं जाने हेतु ग्रामीण स्तर पर मुख्य रूप से खेले जाने वाले ऐसे खेल जिसमें अधिक संसाधन, खेल सुविधाएं एवं उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है,जैसे – खो-खो, कबड्डी, शतरंज, वाँलीबाल, रोप स्क्रीनिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, बाक्सिंग, ऐसे खेलो की प्रतियोगिताएं संकुल/ ब्लॉक / जिला एवं सभांग स्तर पर आयोजित की जायेगी। सभी स्तर पर आयोजनकर्ता एवं चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी संभागीय सयुंक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक, संबंधित खेल के विशेषज्ञ तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रहेगी। उक्त स्कूल ओलम्पियाड के क्रियान्वयन के लिए संकुल स्तर पर संकुल मे सम्मिलित समस्त शासकीय शालाओं की न्युनतम 2 खेलो में सहभागिता अनिवार्य रूप से कराईं जावेगी। प्रतियोगिता आयोजन मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों/सांसद/विधायक/नपा अध्यक्ष/जनपद अध्यक्ष / पार्षद/सरपंच/पंच आदि को सहभागिता हेतु आदरपूर्वक आमंत्रित किया जायेगा। शासकीय अधिकारी/ कर्मचारी जो खिलाड़ी हो या खेलो मे रूचि रखते हैं उन्हे भी आमंत्रित किया जायेगा। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय सहयोग से प्रतियोगिता आयोजन की व्यवस्था की जायेगी।
आलीराजपुर के विभागीय खेल प्रशिक्षक अजय रिछारिया ने बताया कि, राज्य स्तरीय खेलो के साथ – साथ स्कूल ओलम्पियाड का आयोजन सभी स्तरो पर 31 अगस्त 2018 तक सुविधानुसार पूर्ण कर लिया जायेगा तथा संकुल/ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन संकुल मे क्रीड़ा अंशदान की जमा राशि से किया जायेगा। इन प्रतियोगिता के आयोजन हेतु संचालनालय द्वारा प्रथक से कोई आवंटन नही दिया जायेगा। संकुल/ब्लॉक/जिला/संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा संचालनालय को प्रेषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *