आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
चैत्र की पूर्णिमा पर आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। जानकारी में गांधी आश्रम चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी महंत चंद्रेश भारती महाराज बताया कि हनुमान जयंती के पावन पर्व पर गांधी आश्रम चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई जिसमें डीजे की धुन पर भक्ति भजन की गूंज के साथ संपूर्ण ग्राम में पुष्प वर्षावर्षा कर स्वागत किया गया। उसके बाद दोपहर 1बजे महा आरती का आयोजन कर छप्पनभोग भगवान को अर्पित करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे हनुमान मंदिर सेवा समिति सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *