झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- स्थानीय न्यू हाइट्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल खवासा में नए सत्र के प्रारंभ दिवस पर नवचेतना केंद्र खवासा गायत्री परिवार के प्रमुख महेंद्र सिंह राठौर, शन्तिलाल व्यास, कैलाश पाटीदार, टीकम चंद्र, जगदीश भगत द्वारा विद्या की देवी मां शारदे का अभिषेक पूजन एवं यज्ञ किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी नन्हे मुन्ने नौनिहलो एवं स्टाफ के सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन अर्जन में भाग लिया गायत्री परिवार के प्रमुख महेंद्र सिंह ने देश में फैल रही कुरीतियों व्यसन मुक्ति आदि विषयों पर देश के भविष्य नौनिहलों को अवगत कराया। Post navigation प्रातःकालीन संगीतमय संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों-महिला सुरक्षा नियमों की ग्रामीणों को दी जानकारी