झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन राणापुर नगर मंडल द्वारा एक अनोखे रूप से मनाया गया। नगर मण्डल अध्यक्ष ललित बंधवार के नेतृत्व में नगर के वार्ड 15 की शा.उत्कृष्ठ प्राथमिक शाला रामपुरा में जाकर बच्चो से पूछा कि आपकी पढ़ाई कैसी चल रही है आपको कोई परेशानी तो नही हो रही है । इसके बाद मंडल के द्वारा स्कूल के बच्चो को पेन, पेंसिल, रबर, चॉकलेट,ओर बच्चो पेर में पहनने के चप्पलों का वितरण किया गया। बच्चो को परीक्षा में बढ़िया नम्बरों से पास प्रोत्साहन दिया। खूब मन लगाकर पढ़कर देश मे अपना नाम रोशन करना है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अजनार, उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला, जिला महामंत्री थावरसिंह भुरिया, मण्डल महामंत्री शैलेश सिसोदिया, राजेेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्रसिंह ठाकुर,रवि टेलर,महेश प्रजापत, कमलेश नायक, प्रह्लाद नायक, एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थिति थे। Post navigation होली के त्योहार का फायदा उठाकर ” साली के निजी अंगों ” से छेडछाड पडी जीजा पर भारी ; साली ने दर्ज करवाई ” एफआईआर ” युवक की सिर कुचली लाश बरामद ; पिता की भी हुई थी जमीन विवाद मे हत्या ; जांच मे जुटी पुलिस