सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- शुक्रवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर चूल का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में एक विशाल चूल जलाई गई उसके बाद दहकते अंगारों के बीच मन्नतधारी नंगे पांव चले और मन्नते उतारी। इस दौरान मन्नतधारियों में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भी चली तथा कुछ युवाओं ने अपने बच्चों को कंधे पर बैठाकर दहकते अंगारों की चूल को पार किया। इस ऐतिहासिक आयोजन मेें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत कर धर्मलाभ लिया। Post navigation पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया व उनके साथियों पर चुनाव में वोट नहीं देने व घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज जीप से 8 लाख की शराब बरामद; आरोपी फरार