Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
इस वर्ष विधानसभा चुनाव है और राजनीतिक पार्टियों के लिए भगोरिया पर्व चुनाव प्रचार की रिहर्सल के तौर पर माना जा रहा है। इसलिए भाजपा-कांग्रेस ने भी इस मौके को भुनाते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व मे विशाल गेर निकाली, गेर में एक जैसे साफे बंधे सैकडों ढोल वादक गेर के प्रमुख आकर्षण के केंद्र बने रहे। गैर में जिला पंचायत सदस्य बहादुर भाबर, राजेश वसुनिया, नगर पालिका अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर, जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, आरती भानपुरिया, प्रशान्त उपाध्याय, गणराज आचार्य, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, विश्वास सोनी,महेश नागर, अमित शाहजी, पार्षद गजेन्द्र चौहान, गोलू उपाध्याय, रोहित बैरागी, पीटर बबेरिया, राकेश सोनी, खुशाल सिंगाड़, नरसिंह भाबर, सोहन सिंगाड़, भरत कटारा दयाल भाबर, कमलेश वसुनिया, दलसिंह बरजोट, बालु खडिया, भगवानलाल पाटीदार, रमेश मुणिया, रूमाल डामोर, अर्जुन मैड़ा, तोलसिंह गणावा, देवीसिंह देवदा, हमीर कतिजा, भगतसिंह, सुरेश बिलवाल, यशवंत बामनिया, लखन भगोरा, भावेश भानपुरिया, सुरसिंग सिंगाड़, भीमाजी डामोर, अर्जुन पाटीदार, अक्षय पाटीदार, हरिओम पाटीदार, विपुल आचार्य, जिला महामंत्री भाजयुमो संजय भाबर, भाजपाइयों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वही प्रत्येक दल जननायकों के नाम पर दलबध व चारों चौराहे पर स्वागत द्वार विधायक भाबर ने लगाए तथा भगोरिया हाट में आने वाले सभी ग्रामीणों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वही ऐतिहासिक भगोरिया गेर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व में 15 नर्तक दल व 97 ढोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से लाए।
कांग्रेस ने सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व मे ढोल ताशे व पार्टी ध्वजा के साथ विशाल गेर निकाली। गेर में पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, सांसद प्रतिनिधि गुरूप्रसाद अरोरा, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, विकास रावत, असगर पटवारी, राजल राजेश जैन, कादर शेख, सैयद मोईनुदीन, जिला पंचायत सदस्य राजेश डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, कालूसिह नलवाया, युवा नेता जसवंत भाबोर, चेनसिंह डामोर, रमेश भटेवरा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, सुधीर भाबोर, जितेंद्र धामन, सरपंच रालु वसुनिया, आईटी सेल प्रभारी हरीश पंचाल, जितेद्र धामन, गुलामकादर खान, दीपक बिलवाल, दिलीप भूरिय, रसुल भाबोर, रसूल डामोर, श्रीमंत अरोरा आदि शरीक हुए। वही अवसर पर जय आदवासी युवा संघ द्वारा भी गेर निकाली।