झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
मंगलवार को थांदला का भगोरिया पर्व पर ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा। अल सुबह से ही नगर में अंचल के ग्रामीण बसों, छोट वाहनों के साथ अपनी निजी दोपहिया-चारपहिया वाहनों से पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर तक नगर प्रत्येक बाजार व चौराहे खचाखच भर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पान, शरबत, आइसक्रीम, बर्फ के गोलों के साथ ही झूले-चकरी का जमकर लुत्फ उठाया।
नगर परिषद ने लगाए पेयजल-शरबत स्टॉल-
गरमी व उमस को देखते हुए नगर परिषद की ओर से आठ स्थानों पर दस हजार लीटर शीतल पेय शरबत का वितरण किया गया। साथ ही भगोरिये में आए सुदूर ग्रामीण अंचलों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया। स्वागत हेतु नगर के प्रवेश द्वारा एवं कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी लगाए।
भाजपा ने निकाली गेर-
इस वर्ष विधानसभा चुनाव है और राजनीतिक पार्टियों के लिए भगोरिया पर्व चुनाव प्रचार की रिहर्सल के तौर पर माना जा रहा है। इसलिए भाजपा-कांग्रेस ने भी इस मौके को भुनाते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व मे विशाल गेर निकाली, गेर में एक जैसे साफे बंधे सैकडों ढोल वादक गेर के प्रमुख आकर्षण के केंद्र बने रहे। गैर में जिला पंचायत सदस्य बहादुर भाबर, राजेश वसुनिया, नगर पालिका अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर, जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, आरती भानपुरिया, प्रशान्त उपाध्याय, गणराज आचार्य, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, विश्वास सोनी,महेश नागर, अमित शाहजी, पार्षद गजेन्द्र चौहान, गोलू उपाध्याय, रोहित बैरागी, पीटर बबेरिया, राकेश सोनी, खुशाल सिंगाड़, नरसिंह भाबर, सोहन सिंगाड़, भरत कटारा दयाल भाबर, कमलेश वसुनिया, दलसिंह बरजोट, बालु खडिया, भगवानलाल पाटीदार, रमेश मुणिया, रूमाल डामोर, अर्जुन मैड़ा, तोलसिंह गणावा, देवीसिंह देवदा, हमीर कतिजा, भगतसिंह, सुरेश बिलवाल, यशवंत बामनिया, लखन भगोरा, भावेश भानपुरिया, सुरसिंग सिंगाड़, भीमाजी डामोर, अर्जुन पाटीदार, अक्षय पाटीदार, हरिओम पाटीदार, विपुल आचार्य, जिला महामंत्री भाजयुमो संजय भाबर, भाजपाइयों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वही प्रत्येक दल जननायकों के नाम पर दलबध व चारों चौराहे पर स्वागत द्वार विधायक भाबर ने लगाए तथा भगोरिया हाट में आने वाले सभी ग्रामीणों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वही ऐतिहासिक भगोरिया गेर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व में 15 नर्तक दल व 97 ढोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से लाए।
कांग्रेस ने निकाली गेर-
कांग्रेस ने सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व मे ढोल ताशे व पार्टी ध्वजा के साथ विशाल गेर निकाली। गेर में पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, सांसद प्रतिनिधि गुरूप्रसाद अरोरा, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, विकास रावत, असगर पटवारी, राजल राजेश जैन, कादर शेख, सैयद मोईनुदीन, जिला पंचायत सदस्य राजेश डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, कालूसिह नलवाया, युवा नेता जसवंत भाबोर, चेनसिंह डामोर, रमेश भटेवरा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, सुधीर भाबोर, जितेंद्र धामन, सरपंच रालु वसुनिया, आईटी सेल प्रभारी हरीश पंचाल, जितेद्र धामन, गुलामकादर खान, दीपक बिलवाल, दिलीप भूरिय, रसुल भाबोर, रसूल डामोर, श्रीमंत अरोरा आदि शरीक हुए। वही अवसर पर जय आदवासी युवा संघ द्वारा भी गेर निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *