झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा थांदला मंडल के कार्यकर्ताओं की महासंपर्क कार्यशाला हुइ। कार्यशाला में विधायक कलसिंह भाबर ने बताया कि प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा 100 व 100 से अधिक सदस्य बनाए। उन सदस्यों से इस महासंपर्क में प्रत्येक घर जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तथा उन योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों तक पहंुचा या नहीं इसकी पूरी जानकारी कार्यकर्ता के पास उपलब्ध पंजी में दर्ज करेंगे तथा बनाए गए सदस्यों से रूबरू होंगे। भाबर ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा हितकारी योजना जन धन योजना, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खुलवाए। कार्यशाला को प्रभारी पुरूषोत्तम प्रजापत जिला महामंत्री, राजू डामोर, अनुसुचित जनजाति के जिलाध्यक्ष श्यामा ताहेड, जिलामंत्री गणराज आचार्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी, जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष बन्टी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामर ने संबोधित किया। इस अवसर पर थांदला नगर मंडल अध्यक्ष महेश नागर, भावेश भानपुरिया, पार्षद सुजीत भाबर, पीटर बबेरिया, हेमेन्द्र शर्मा, अनुसुचित जाति जिला उपाध्यक्ष राजू धानक, हरचंद भूरिया, पार्षद कामिनी रूनवाल खुशाल सिंगाड आदि उपस्थित थे।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल