झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट –
समीप गांव खांदन में तीन साल पूर्व बना उपस्वास्थ केन्द्र भवन की हालत दयनीय है यहां न तो सही तरीके से लाइट फिटिंग की गई है और न ही खिड़की-दरवाजे लगाए गए है। भवन के अंदर गंदगी का सामा्रज्य फैला हुआ भवन पूर्ण नहीं होने से उपस्वास्थ्य केन्द्र भी संचालित नहीं हो पा रहा जिससे ग्रामवासियों को स्वास्थ सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस भवन में देखा जाए तो दीवारों में दरारे पड़ चुकी है। उक्त भवन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी विभाग थांदला द्वारा करवाया गया था जिसके एसडीओ एनएस चोहान थे। भवन को विभाग ने ठेके पर दे दिया था लेकिन ठेकेदार द्वारा बीच में काम छोड़ दिया गया था। इस सबंध में एसडीओ चोहान से बात कि तो उन्होंने बताया कि हमनें स्वास्थ्य विभाग को यह भवन हैंडओवर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनको भवन हैंड ओवर नहीं हुआ। दोनों विभाग के अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास के चलते क्षेत्र ग्रामीण परेशान हैं। वही लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के ग्रामीण मेहरूम हैं
जिम्मेदारों की सुनों-
भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। भवन में गंदगी होने का कारण यह है कि भवन का कार्य अपूर्ण है।
– डाॅ. कमलेश परस्तेे, बीएमओ थांदला
स्वास्थ्य केंद्र का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नवीन भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किए दो वर्ष बीत चुके है।
– एनएस चोहान, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग थांदला
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल