झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट-
स्वच्छ गांव स्वच्छ भारत पंच दिवसीय योग शिविर का आयोजन काकनवानी समीप ग्राम गोरिया खानदान में चल रहा है इसी दौरान पतंजलि योगपीठ से आचार्य विश्वामित्रार्य द्वारा शिविर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में घर के आस.पास के क्षेत्रों को स्वच्छता अभियान चलाकर एक नई संदेश दे रहे है जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखी जा रही है और घर की साफ सफाई शौचालय की साफ सफाई एवं शौचालय पर ही ध्यान देने की बात आचार्य द्वारा की जा रही है क्योंकि अधिकतर ग्रामीण अंचलों में शौचालय का निर्माण न होने के कारण वह बाहर ही खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर अपने शरीर वह घर की साफ सफाई के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं परंतु आचार्यजी के इस जिले के अंचलवासियों में आने से काफी उत्साह व सुधार देखी जा रही है। पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा विभिन्न आयामों को भी क्रियान्वित गांव में किया जा रहा है जैसे कि ग्राम समिति का निर्माण स्वच्छ गांव का निर्माण एवं पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए अनेक स्थानों में वृक्षारोपण स्वास्थ्य में सुधार के लिए गांव के अलग-अलग मोहल्लों में योग व आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान करना इनके साथ साथ जन जागरूकता अभियान नशामुक्ति अभियान आदि रैली के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कर्तव्य व कर्तव्यों के प्रति सजग करा रहे। यह शिविर 11 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा जिसमें योग प्राणायाम एक्यूप्रेशर एवं रोगों के अनुसार अनेक प्रकार की बीमारियों का भी इलाज बिल्कुल नि:शुल्क किया जा रहा है। स्वामी रामदेव महाराज के सपनों को साकार करने के लिए उन के परम शिष्य आचार्य विश्वामित्रार्य वारा विगत 1 वर्षों से इस पर्वत प्रदेश में आदिवासी क्षेत्र में अनवरत रूप से उनका सेवाएं गरीब दुखी असहाय एवं बीमार लोगों के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। आज के स्वच्छता अभियान में माननीय मन्नू सिंह सिंगार, दलसिंह सिंघाड़ा एवं अनेक माताओं के द्वारा योग व प्राणायाम के पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया गया इसी प्रकार से यह कार्य अनवरत रूप से चलता रहेगा जिससे आने वाले समय में गांव-गांव में अंचलवासियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *