झाबुआ लाइव के लिए रंभापुर से दशरथ कट्ठा की रिपोर्ट-
रभांपुर में ग्राम पंचायत द्वारा एक माह में सिर्फ एक बार नलो से जल वितरण किया जा रहा कई बार उक्त समस्या से को लेकर ग्राम के लोगों ने संरपच-सचिव व मुख्यकर्यपालन अधिकारी को समस्या से अवगत करा कर पेयजल व्यवस्था सुधार ने की मांग की थी लेकिन आज तक जिम्मेदार लोगों ने उक्त समस्या पर ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर मंगलवार प्रातः 9.30 बजे ग्राम की महिलाओं ने एकत्रित होकर ग्राम पंचायत का घेराव कर उक्त समस्या को शीघ्र हल करने की चेतावनी देकर रभांपुर की पेयजल व्यस्था शीघ्र सुचारू करने को कहा। व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो महिलाओं द्वारा उग्र आंदोलन करने की बात कहीं गइ। गोरतलब है कि जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य झाबुआ जिले के प्रवास दौरान 29 मई को रभांपुर के स्वयं-भू बड़बोले एक नेता ने मंत्री से रभांपुर की नल-जल योजना का शुुभारंभ करवा कर यह प्रचार किया था की आज से रभांपुर को पदमावती नदी से पानी लाकर प्रतिदिन जल लाकर वितरण किया जाएगा लेकिन आज तक नहीं मिला। रभांपुर वासियों को उक्त ऐसी कई योजना है। मगर उसका का लाभ समस्या यथावत बड़बोले नेता नदारद पंचायत घेराव करते वक्त यह लोग भारमसिंह गंगाराम, लीला पति तकेसिह, गीता प्रेमलता, लीला जवानसिंह, शंतिबाई, शंकरसिंह, टीना कैलाश, ममता बाई, गंगा बाई, यशोदा बाई, कमलीबाई मौजूद थे। इन लोगों की एक मांग है की हमें समय अनुसार जन दिए जाए नहीं तो महिलाओं ने बताया की हम कलेक्टर में जाकर धरना देंगे।
क्या कहते जिम्मेदार
नाल वाले बोरिंग मे भरपूर पानी है फिर ऐसा क्यों हो रहा है। मैं दिखवाता हूं और हमारे बांध में पानी नहीं आया है अगर पानी आएगा तो उपलब्ध करवा देंगे।
– प्रदीप दिवेदी, उपयंत्री थांदला
दिवेदी साहब खुद आकर देख सकते हैं 11 घंटों में टंकी भरा रही है, हम क्या करे और हमने 80 हजार की नई मोटर बोरिंग में लगाई है और क्या कर सकते है।
– बाबू गणावा, संरपच
Trending
- राजगढ़ नाका मित्र मंडल की नवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न
- गांव में कई दिनों से घूम रही मानसिक रूप से बीमार महिला को जनसहयोग से भेजा वृद्धाश्रम
- पेपर लीक और परीक्षा विवादों पर बड़ा फैसला: MP में 3 महीने के भीतर मिलेगा न्याय
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
- नवगठित छात्र परिषद की शपथ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण: सरकार शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों, दोनों से जुड़े सभी विषयों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखती है।
- इलाज के अभाव में तड़प रही बुजुर्ग महिला शांति बाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
- 30 करोड़ की नल-जल योजना 9 साल बाद भी अधूरी, बारिश शुरू होते ही फिर ठप हुई जलापूर्ति
- गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना महोत्सव पर सांई मंदिर में होंगे आयोजन, मंदिर पर की जाएगी साज सज्जा