थादंला। संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकली साथ ही कई आयोजन समाजजनों द्वारा आयोजित किए गए। स्थानीय रघुनंदन मार्ग स्थीत संत रवीदास मंदीर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण उपरान्त पुन: मंदिर पहुंची, जहां आरती एवं प्रसादी का आयोजन रविदास समाज द्वारा किया गया। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं, पुरुष व वरिष्ठ जन मौजूद थे व पुष्पों से सुसज्जित रथ में संत रविदासजी की तस्वीर रख कर शोभायात्रा निकाली गई। अवसर पर नप अध्यक्ष बंटी डामोर, संत रविदास समाज अध्यक्ष बाबुलाल धमानिया, विपीन बामनिया, दिलीप डामोर, राजू धानक, मांगीलाल नाकेदार, मनीष बघेल, बाबु भाई मेहसन, गोपाल मेहसन, हेमराज सोनार्थी, कन्हैयालाल डामेशा, अमीचन्द धामन, जितेन्द्र धामन, भेरू भाई वाघेला, जगदीश धमानिया उपस्थीत रहे। प्रसादी उपरान्त सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Post navigation रामेश्वर महादेव मंदिर पर हुई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा में जुटे हजारों धर्मावलंबी