अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- रविवार से प्रारंभ हुए प्लस पोलियो अभियान का वालपुर के बाजार फलिया बूथ पर सोंडवा मण्डल अध्यक्ष जयपाल खरत बच्चो को दवा पिला कर शुभारंभ किया गया। रविवार के पश्चात घर घर जा कर दवा पिलाई जायेगी। जिले से आई टीमो द्वारा भी कई बूथों का निरीक्षण किया गया। इस बार जिले में स्वस्थ विभाग को 1 लाख 41 हजार बच्चो को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बाजार फलिया बूथ पर जयपाल खरत,डॉ राकेश मेश्राम,गरिमा,लीला निंगवाल,अच्छी बी एवं अन्य स्वस्थ कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation जिले में सर्वाधिक फरारी वारंटी को पकडऩे पर चौकी प्रभारी राजपूत को एसपी ने किया सम्मानित अधिवक्ता को पराजित कर जिला प्रशासन ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच