झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट- थांदलारोड। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य सम्मान समारोह में थांदलारोड पुलिस चौकी प्रभारी सुनील राजपूत को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान झाबुआ जिले में सर्वाधिक फरारी वारंटी पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन ने सम्मान समारोह में चौकी प्रभारी सुनील राजपूत को सम्मान से नवाजा। इस दौरान कलेक्टर आशीष सक्सेना, एएसपी रचना भदौरिया, विधायक झाबुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला भूरिया मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर व्यापारी संघ अध्यक्ष थांदलारोड मनीष दीक्षित, पत्रकार सर्वश्री सोहन परमार, लवनेश गोस्वामी, बुरहानभाई जादलीवाला, कांतिलाल परमार, जितेन्द्रपाल, जुजर भाई, दिलीप जोशी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सुनील राजपूत को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने सोनकेशरीजी की भागवत कथा पढ़ की जमकर तारीफ पोलियो दवा पिला किया अभियान का शुभारंभ