झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- रायपुरिया मंडल में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के प्रथम आगमन पर रायपुरिया मंडल अध्यक्ष जीवन पाटीदार व महामंत्री अजय पाटीदार एवं नगर अध्यक्ष योगेंद्र निनामा द्वारा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान परीक्षा मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुस्तके वितरित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल रायपुरिया के 300 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना पंजीयन करवाया। इस अवसर पर मंडल व नगर के कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation दुला डामोर मेघनगर ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण चौधरी के निधन से क्षेत्र में शोक