झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शनिवार को दोपहर में तारखेड़ी रोड पर एक अज्ञात मारूती कार ने साइकल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानाकुआं निवासी पिंटू नानु मावी उम्र १५ वर्ष अपनी साइकल से घर की ओर जा रहा है तभी एक तेज गति से आ रही एक मारूति कार ने साइकल सवार को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना १०८ पर दी, सूचना मिलने पर १०८ के ईएमटी रूपचंद्र नर्वे और पायलेट राकेश सोलंकी ने मौके पर पहुंच कर घायल का प्राथमिक उपचार किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया लाए। Post navigation अधिकारियों से मिले आश्वासन पर सरपंच ने भूख हड़ताल समाप्त महाविद्यालय दुर्दशा का शिकार, 1304 विद्यार्थी परेशान