झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- आज विश्व योग दिवस एंव स्वामी विवेकानंद जंयती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे आज योग दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं के टीचर सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया ने गुलाल लगाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण जनप्रतिनिधियों ने किया। उसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया, इसके पश्चात राष्ट्रगान किया। सभी छात्र छात्राओं सहित स्कूली छात्र-छात्राओं और नगर के जनप्रतिनिधियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर संरपच बालू मेडा, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दुर्गाबेन पडियार, जनपद सदस्य संजय मांडोत, पत्रकार जितेन्द्र राठौड़, ठा जगपालसिंह राठौर, शिक्षक एनडी वैरागी, हेमेन्द्र कुमार जोशी, शैलेन्द्र सोलंकी, राकेश कुमार मघ सहित स्कूली स्टाफ मौजूद था। Post navigation 8वां लायंस क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में 15 जनवरी से दुला डामोर मेघनगर ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत