झाबुआ लाइव के लिए हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- लिव इन रिलेशनशीप में नया ट्वीस्ट आज गया, रामचंद्र पिता तेलिया खराड़ी निवासी असालिया ने चौकी प्रभारी बामनिया को एक आवेदन सौंपा जिसमें परवट थाना कालीदेवी निवासी बादू पिता वीरसिंह भूरिया व गोपलपुरा निवासी कांतीबाई पति मुकेश भूरिया निवासी परवट के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं गई। चौकी प्रभारी बामनिया के नाम संबोधित आवेदन में रामचंद्र खराड़ी ने बताया कि मेरी पत्नी भूरीबाई पति रामचंद्र खराड़ी जो बीते 15 वर्षों से पत्नी के तौर पर रह रही थी नातरा कर लाया था, जो 15-20 दिनों पूर्व मैंने अखबार में देखा कि वह किसी अन्य व्यक्ति जो कि बादुसिंह पिता वीरसिंह भूरिया निवासी गोपालपुरा के साथ रह रही है। रामचंद्र खराड़ी व परिजनों ने बामनिया चौकी प्रभारी व पेटलावद थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर मांग की कि उसके उसकी पत्नी वापस दिलवाई जाए। यह था मामला- मामला इस समय सुर्खियों में आया था जब झाबुआ जिले की कालीदेवी थाना क्षेत्र के परवट दुधी गांव के बादूसिंह के साथ भूरीबाई नामक एक वृद्धा प्रेम प्रसंग के चलते साथ आकर लिव इन रिलेशनशीप में रहने लगी थी, तथा कोई परेशान न करे उसके लिए दोनों कालीदेवी थाने पर जाकर बयान दर्ज करवाए थे कि वह राजीमर्जी से साथ में प्रेम प्रसंग के रह रहे हैं। गौरतलब है कि बादुसिंह की उम्र 75 वर्ष है तो भूरीबाई की उम्र 65 वर्ष है। बादुसिंह की पहली पत्नी 20 वर्ष पहले मर चुकी है तथा भूरीबाई अपने पति के शराब पीने की आदत के चलते उसके एक वर्ष से अलग रह रही थी। Post navigation भावसार के दो साल ; आंकड़ों मे भारी लेकिन विवादों का साया भी हायर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां