झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- ग्राम उमरकोट से गुरु अमर आनन्दपुरी महाराज की पथ यात्रा माता देवी काली के मंदिर पर पहुंची। उमरकोट ग्राम में समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया । उपस्थित युवा कार्यकर्ता आदिवासी जन जागरण समिति उमरकोट के भाई छीतू दूधी एव शंकरलाल चौधरी, मंदिर पांडामाता अमरसिंह निनामा, गुमान डोडियार, गुलसिंग वसुनिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यात्रा गुरुजी की ग्राम से होती हुई पिजारी घाटी पहुंची आज रात्रि भजन संध्या एवं शाम को गुरु प्रसादी का कार्यक्रम रहेगा और अभी से भक्तों का आना प्रारंभ हो गया। देवी स्थान पर बड़ी संख्या में भगत आते है यह पर लोग अपनी मन्नते लेकर जाते है किन्तु इस स्थान पर चढ़ावे के रूप में किसी से भी कुछ नहीं लिया जाता। मां भद्रकाली की कृपा से भक्तों आस्था बढ़ती जा रही है। Post navigation गणेश नायक राष्ट्रीय मानव अधिकार व मीडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मनोनीत एकात्म यात्रा का ग्रामीण करेंगे भव्य स्वागत