झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट एमपीपीएससी 2017 के तहत किशनपुरी निवासी भंवर पिता भारत सिंह चौहान का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, इससे पहले भंवर वर्ष 2012 से निरन्तर 4 वर्ष तक साक्षात्कार तक पहुॅच रहे थे, लेकिन उनका चयन नहीं हो पा रहा था फिर भी निरन्तर प्रयास जारी रखा, आखिरकार इस वर्ष उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, वे इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता, गुरुजनों, भय्या व दीदी-जिजाजी के आशीवाद॔ व अपनी निरन्तर मेहनत को देते है। भंवर की इस कामयाबी से घर व समाज में खुशी का माहौल है। भंवर के पिता भारतसिंह चौहान सहायक संचालक (सेवानिवृत्त) कृषि विभाग जिला झाबुआ में पदस्थ थे व भंवर की माता कान्ताबाई चौहान, भंवर को निरन्तर मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित करती रहती है जिनके प्यार व स्नेह से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। Post navigation कैलाश डामोर बने नायब तहसीलदार एमपीपीएससी की परीक्षा में भंवर चौहान व संजय चौहान नायब तहसीलदार के पद पर चयनित, जिलेवासियों में हर्ष