झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने ग्राम दुधी के खजूरखो एवं आमलीपाड़ा के कस्बे रूपाखेड़ा में सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमिपूजन किया। इन दोनों पंचायतों में 3-3 लाख रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड बनाया जाएगा। इस अवसर पर कलावती भूरिया ने कहा कि जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान अकमालसिंह मालू, जिला जनपद उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, जिला पंचायत सदस्य शारदा बेन, जनपद सदस्यगण, ग्राम सेवक सरदारसिंह, सरपंच पे्रमसिंह, देवली सरपंच व अन्य ग्रामीणजन मौजूद थे। Post navigation झाबुआ / अलीराजपुर जिले की राजनीतिक हलचल ; दोनो जिलो मे बीजेपी की खींचतान कैलाश डामोर बने नायब तहसीलदार