झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- गुजरात एवं हिमाचल जीत पर भाजपाईयों ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में हुई जीत पर स्थानीय पिपली चौराहा पर प.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि हिमाचल एवं गुजरात की तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में मप्र में भी पुन: भाजपा का परचम लहराएगा। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह एवं गुजरात के असख्यं भाजपा पदाधीकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है जिस कारण भाजपा जीत के शिखर तक पंहुच पाई। अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, राकेश सोनी, संजय भाबर, पार्षद गजेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा, युवा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल आचार्य, अशोक अरोरा, जानकीलाल राठौर, महावीर मेहता, प्रणव परमार समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। Post navigation शासकीय चिकित्सालय की टीम देगी घर-घर दस्तक, रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में कॉलेज के छात्र जवानसिंह व पवन परमार का चयन