झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पारा उपखंड के मंडल पारा का एक दिवसीय परिचय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पारा क्षेत्र के करीब 17 ग्रामों के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।शिविर के माध्यम से संघ के संबंध में विभिन्न जानकारिया प्राप्त की। इस दौरान जिला प्रचारक धर्मेन्द्र मोर्य, जिला कार्यवाहक राजेश डावर, विभाग सह प्रचारक जुवानसिंह भयडिया, जिला बौद्धिक प्रमुख खेमसिंह जमरा, तहसील सह कार्यवाहक उमेश सेतन आदि ने बौद्धिक के माध्यम से नवागत स्वयंसेवकों को संघ की जानकारी से रूबरू करवाया। साथ ही इस दौरान नवागत स्वयंसेवकों ने देशी खेल, रस्साकशी, कबड्डी, कुश्ती सहित विभिन्न खेलों रुचि दिखाकर अपना प्रतिभा दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *