झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मुकेश परमार की रिपोर्ट नगर के वार्ड के में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं का लक्ष्य है समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचे। इसी श्रृंखला में नगर परिषद राणापुर विकास के क्षेत्र में प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखती है। नगर का सौंदर्यीकरण और विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वागत भाषण देते हुए यूुवा नेता गोविद अजनार ने कहा कि नगर परिषद प्रत्येक के विकास के लिए हम प्रतिबद्घता के साथ कार्य को संपादित कर रहे हैं। हमारे प्रयासों से लाखों करोड़ों रुपयों के कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुके है। इनमें से कई कार्य पूर्णता की ओर है। इसी के साथ निकाय द्रारा स्थानीय नगरवासियों की जटिल समस्या का आज अंत हो रहा है। स्थानीय बस स्टैंड, सीमेंट कांक्रीट लागत 26.03 लाख एवं गौशाला रोड, सीमेंट क्रांकीट रोड व नाली निर्माण लागत 88.38 लाख भूमिपूजन सीसी रोड के साथ ही अन्य कार्यों का श्रीगणेश किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दौलत भवसार, नगर मंडल अध्यक्ष ललित बधवार, राधाकृष्ण, ग्रामीण मंडल सुरसिंह हटिला, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अजना, नगर उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला, सीईओ जैन नगर के सभी पार्षद उपस्थित थे। Post navigation धड़ल्ले से चल रहा सट्टा कारोबार: खाइवाल ने बांट रहे अपने-अपने झोन, पुलिस नाकामयाब प्रतिभा पर्व का मूल्यांकन हुआ प्रारंभ