झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- शासकीय हाई स्कूल चापानेर में अध्ययनरत छात्रा कविता मुनिया का खो खो अंडर 17 नैशनल के लिये चयन हुआ। पीटीआई राजेश भूरिया ने बताया कि उमरिया में आयोजित प्री-नैशनल कोचिंग कैंप में बालिका की प्रतिभा को देखते हुए 4से 8 दिसम्बर तक उमरिया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता हेेतु बालिका चयन किया गया है। अवसर पर शाला पंहुच कर बीईओ ख्रिस्तीना डोडियार व समस्त शाला परिवार ने बालिका को बधाई दी आगामी प्रतियोगिता हेतु बधाई दी। Post navigation बाल मेले में बच्चों के पकाए स्वादिष्ट व्यंजनों का नगरवासियों ने लिया भरपूर आनंद ईद मीलादुन्नबी पर निकला जुलूस, शहर में गूंजा या रसुलल्लाह का नारा