झाबुआ। नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन उत्कृष्ठ सड़क के निर्माण को लेकर वित्तीय अनियमितताएं की गइ। किशनपुरी से लेकर उदयपुरिया मेघनगर नाके तक करीब 3 किलो मीटर लंबे इस मार्ग में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ठेकेदार एवं इंजीनियरों की मिलीभगत के चलते घटिया निर्माण कर करोड़ों रुपए की बंदरबाट की जा रही है। उक्त आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, सेवादल सगठक राजेश भट्ट, महामंत्री जितेन्द्र अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने लगाते हुए कहा है कि पिछले एक साल से बनाए जा रहे इस उत्कृष्ट सड़क का निर्माण शहरवासियों को परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा हेै। कइ नागरिक घटिया निर्माण की वजह से अपने हाथ पैर तुड़वा बैठे हे तथा कईयों के घरों में मिट्टी के कारण गंदगी का अंबार लग रहा है। सड़क निर्माण की पोल अभी से ही खुलने लग गइ है जबकि अभी निर्माण कार्य जारी है। घटिया डामर सड़कों से उखड़ रही है तथा सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील होने लगी है। वही उत्कृष्ट सड़क के निर्माण के नाम पर सड़क के किनारों के सैकड़ों पुराने पेड़ों की बली देकर पर्यावरण को बिगाड़ने का काम किया गया है। वही नगर पालिका अध्यक्ष सहित पूरा अमला इस घटिया निर्माण कार्य को अपनी उपलब्धियां बता कर लोगों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। सड़क के साथ एप्रोच रोड अभी तक नहीं बनाए गए जिससे निकटवर्ती कालोनियों के रहवासियों को भी तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से बडे बडे गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला कांग्रेस द्वारा घटिया निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही जन आन्दोलन किया जाएगा।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन