SONY DSC

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
सफलता विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पेटलावद में बाल दिवस के अवसर पर फन फेयर का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संस्था के मानसिंग चौधरी ने फीता कांटकर किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने समोसा, आइसक्रीम, बर्गर, चाट, भेल, भजिए, फ्रुट कस्टर्ड, कचोरी आदि व्यंजनों के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मेले में जमकर व्यंजनों का मजा उठाया। कुछ छात्रों ने खेलकूद का आयोजन किया जिसमें सिर्फ छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया. संस्था के संचालखे गोपाल चौधरी, प्राचार्य अतुल मेहता, उप प्राचार्य दीपेश गुप्ता, हेड रविना परमार और रवि परमार सहित समस्त स्टाफ ने मार्गदर्शन दिया।
आदर्श स्कूल में बाल मेला.
वहीं नगर के आदर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस मौके पर विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को यादगार बनाने के के लिए स्कूल के संचालक और छात्र परिषद ने पौधारोपण किया. जिसमें 101 गुलाब के पौधे स्कूल परिसर में लगाए गए। स्कूल संचालक नारायण भारतीय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *